.
मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय
Cytrain प्रशिक्षण
▪️परिक्षेत्र मे 786 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियो ने प्राप्त किया Cytrain (Cyber Crime Training) प्रशिक्षण
▪️ 1050 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी प्रशिक्षणरत
*पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी
ने बताया कि साइबर अपराध एक जटिल प्रवृत्ति का अपराध है, इसमें साइबर अपराधी तकनीक का प्रयोग कर आम जनता से वित्तीय धोखाधड़ी एवं अन्य प्रकार के साइबर अपराध करते हैं। साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों से निपटने की दिशा में कार्यकारी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सही व समुचित प्रशिक्षण प्राप्त कराया जाना शासन एवं मुख्यालय का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर अपराध से सम्बन्धित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु *राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (NCRB) के सहयोग से ऑनलाइन पोर्टल Cytrain* प्रारम्भ किया गया है जिसके माध्यम से साइबर अपराध, साइबर स्वच्छता तथा साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण समस्त पुलिस कर्मियो को प्राप्त कराया जाना है।
➡️ इसी क्रम मे परिक्षेत्र के जनपदो में साइबर हैल्प डेस्क, साइबर थाना, थाना प्रभारी, साइबर सम्बन्धी विवेचनाओ के विवेचक, राजपत्रित अधिकारियों व अन्य सभी को प्रशिक्षण प्राप्त कराया जा रहा है। मेरठ परिक्षेत्र के जनपदो मे 786 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा Cytrain प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है एवं 1050 प्रशिक्षणरत हैं ।
➡️ जनपद मेरठ मे 223 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियो द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है एवं 354 प्रशिक्षणरत हैं जिसमे 03 राजपत्रित अधिकारी, 01 थाना प्रभारी, 58 निरीक्षक/उप निरीक्षक, एवं 161 है0कां0/कां0 द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है एवं 13 राजपत्रित अधिकारी, 27 थाना प्रभारी, 211 निरीक्षक/उप निरीक्षक, एवं 103 है0कां0/कां0 प्रशिक्षणाधीन हैं।
➡️ जनपद बुलन्दशहर मे 314 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियो द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है एवं 147 प्रशिक्षणरत हैं जिसमे 02 राजपत्रित अधिकारी, 14 थाना प्रभारी, 73 निरीक्षक/उप निरीक्षक, एवं 225 है0कां0/कां0 द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है एवं 10 राजपत्रित अधिकारी, 16 थाना प्रभारी, 58 निरीक्षक/उप निरीक्षक, एवं 63 है0कां0/कां0 प्रशिक्षणाधीन हैं।
➡️ जनपद बागपत मे 158 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियो द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है एवं 518 प्रशिक्षणरत हैं जिसमे 02 राजपत्रित अधिकारी, 05 थाना प्रभारी, 15 निरीक्षक/उप निरीक्षक, एवं 136 है0कां0/कां0 द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है एवं 05 राजपत्रित अधिकारी, 06 थाना प्रभारी, 269 निरीक्षक/उप निरीक्षक, एवं 238 है0कां0/कां0 प्रशिक्षणाधीन हैं।
➡️ जनपद हापुड़ मे 91 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियो द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है एवं 31 प्रशिक्षणरत हैं जिसमे 05 राजपत्रित अधिकारी, 06 थाना प्रभारी, 11 निरीक्षक/उप निरीक्षक, एवं 69 है0कां0/कां0 द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है एवं 02 राजपत्रित अधिकारी, 05 थाना प्रभारी, 12 निरीक्षक/उप निरीक्षक, एवं 12 है0कां0/कां0 प्रशिक्षणाधीन हैं।
_डीआईजी ने बताया कि बदलते हुए डिजिटल परिदृश्य मे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधो जैसे- साइबर धोखाधड़ी, साइबर स्टाकिंग, साइबर बुलिंग, फिसिंग, पहचान की चोरी आदि से निपटने के लिये पुलिस अधिकारियो को आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए यह एक व्यापक पहल है ।_
मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ।