Wednesday, November 6, 2019

बसपा नेता की फैक्ट्री में पोलूशन कंट्रोल बोर्ड और प्रशासन की टीम ने मारा छापा फैक्टरी पर लगाई सील

 


 


 उत्तर प्रदेश बुलंदशहर में पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड और प्रशासन की टीम ने आज बसपा नेता की फैक्ट्री पर मारा छापा जहां पशुओं की चर्बी और हड्डी से तेल निकालने का चल रहा था अवैध खेल  टीम ने अवैध कारखाने से करीब चार हज़ार लीटर चर्बी से बना तेल बरामद कर कारखाने की भट्टियों को नष्ट करवा दिया है और कारखाने पर भी सील  लगाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।बुलंदशहर जिला प्रशासन में उस समय हड़कम्प मच गया, जिस समय उनको खबर मिली की कोतवाली बुलंदशहर छेत्र के हीरापुर में बसपा नेता की फैक्ट्री में अवैध रूप से चर्बी गलाकर तेल निकालने का धंधा चल रहा है। प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट विवेक मिश्रा की अगवाई में तत्काल पॉल्युशन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। फैक्ट्री में विशाल भट्टिया और चर्बी से बने तेल के ड्रामौ का अंबार देखकर अफसरों की आंखे खुली की खुली रह गई। टीम ने जेसीबी मशीन बुलाकर भट्टियों को तुडवा  कर चर्बी से निकाले गए तेल को जब्त कर लिया। टीम ने इस अवैध कारखाने से तेल के 18 ड्रम बरामद कर लिए हैं। तेल की मात्रा करीब 4000 लीटर बताई जा रही है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि चर्बी वाले इस तेल की आपूर्ति साबुन और डिटर्जेंट पॉउडर बनाने वाली कम्पनियों को की जाती है। यानि साबुन और सर्फ को चिकना बनाने के लिए पशुओं की चर्बी का प्रयोग किया जा रहा था।पॉल्युशन और प्रशासन की टीम ये भी पता लगाने में जुटी है कहीं चर्बी वाले इस तेल की खपत होटल और ढाबों पर तो नहीं की जा रही थी। हालांकि यह तो अभी जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन सवाल यह है कि लंबे अरसे से चले आ रहे इस धंधे की भनक प्रशासन को आखिर क्यों नहीं लगी। एक लीटर चर्बी वाले तेल की कीमत 30 रुपये बताई जा रही है। चर्बी से तेल बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक बसपा नेता महेंद्र सागर फरार बताया जा रहा है। महेंद्र सागर बसपा शिकारपुर विधानसभा छेत्र का प्रभारी रह चुका है। खासबात यह है कि चर्बी से तेल निकलने वाली इस फैक्ट्री को एक माह पूर्व भी बन्द करवाया गया था, इसके बावजूद फिर से इस फैक्ट्री में चर्बी गलाने का काम किस की शह पर शुरू किया गया। यह जांच का विषय बना हुआ है।


कुलदीप कुमार सक्सेना