Wednesday, November 6, 2019

अयोध्या प्रकरण पर शासन प्रशासन बेहद गंभीर:- कमिश्नर


सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर जुलूस, धरना प्रदर्शन मान्य नहीं- आईजी 
बुलंदशहर:-आयुक्त मेरठ मंडल अनीता सी मेश्राम तथा पुलिस महानिरीक्षक मेरठ जोन आलोक सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में बुलंदशहर के हिन्दू मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु, सभ्रांत नागरिकों एवं पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि अयोध्या प्रकरण पर शासन, प्रशासन बेहद गम्भीर है। मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निकट भविष्य में जल्द ही निर्णय सुनाया जाना है, जिसका सभी को सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी अन्य न्यायालय द्वारा निर्णय दिये जाने पर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाता है, ठीक उसी प्रकार इस महत्वपूर्ण निर्णय को भी स्वीकार करना है। निर्णय के बाद सभी को अपने उत्तरदायित्व को समझकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
 मंडलायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का दायित्व होगा कि निर्णय के बाद जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी सम्प्रदाय के नागरिक आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं, जो कि अच्छी बात है।
  पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्णय को स्वीकार करना हमारी बाध्यता है, जिसके बाद सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का जुलूस, धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।
 उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर यदि किसी के द्वारा कोई आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट/ फॉरवर्ड  करना जुर्म के दायरे में आता है, यदि किसी के द्वारा आईटी एक्ट के अंतर्गत कानून अपना काम करेगा।उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जनपद में अमन चैन, शान्ति बनी रहेगी।
 बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए जनपद स्तर पर शुरू किये गए टोल फ्री कंट्रोल रूम नंबर 05732-282828 के बारे में बताया कि इस पर तीन अधिकारी व दो कर्मचारी शिफ्टवार 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। तहसील स्तर पर ड्रोन कमरों से निगरानी की जायेगी।
 एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संवेदनशील, अति संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। सोशल मीडिया सेल निरंतर कार्य कर रहा है, जिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों की निगरानी की जा रही है।
  बैठक में उपस्थित हिन्दू मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु, सभ्रांत नागरिकों द्वारा आपसी भाईचारे के साथ रहकर  जनपद में सोहार्द पूर्ण वातावरण बनाये रखने में एकता दिखायी।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंघल, नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट इशप्रिया, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात हरेन्द्र कुमार, एसपी क्राइम शिवराम यादव , सभी एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।