Sunday, November 24, 2019

न्यायालय परिसर में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगे रोक :- नरेंद्र शर्मा

कुलदीप सक्सेना की रिपोर्ट


बुलंदशहर :- डिस्टिक बर एसोसिएशन की आमसभा शनिवार को आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ता और बार पदाधिकारियों से न्यायालय परिसर में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की अपील की गई।


सभा अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि करीब 1 माह पहले परेशान हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत अधिवक्ताओं ने की थी।


मांग की गई थी कि न्यायालय परिसर में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए और मनमानी ना की जाए। उन्होनें बताया कि मांगों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है।


उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं को सुधार की पहल के लिए 30 नवंबर का इंतजार तक के लिए निर्णय लिया गया।


बताया कि यदि 30 नवंबर तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो डिस्ट्रिक्ट एवं सिविल बार की संयुक्त बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।


आम सभा में नरेंद्र शर्मा, विकास चौधरी, बबीता रानी, जगतपाल सिंह, धर्मपाल शर्मा, मोहित सक्सेना, श्याम यादव, प्रदीप सक्सेना,वीरेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे