बुलंदशहर अगौता थाना क्षेत्र के ग्राम मालागढ़ में शनिवार की मध्य रात्रि में पुलिस ने पशु का टते सात लोगों को हथियार सहित किया गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के अनुसार अगौता पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की ग्राम मालागढ़ में कुछ लोग एक मकान में अवैध पशु कटान कर रहे हैं अगौता प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह एसआई उमेश कुमार का० ब्रजवीर सिंह असद खान अरविंद कुमार लोकेश कुमार टेकचंद आदि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सलीम पुत्र खचेडू के मकान में कुछ लोग एक पशु को काट रहे थे पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से पशु काटने में आने वाले हथियार व कटा हुआ मांस मौके से बरामद किया है।