Friday, November 22, 2019

थाना सिकंदराबाद पुलिस द्वारा टॉप टेन अपराधी सलमान सहित दो अभियुक्तों को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार


बुलंदशहर थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों के दौरान मुखबिर की सूचना पर शाहजी डेयरी के पास से दो अभियुक्तो को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्त थाना सिकन्द्राबाद पर पंजीकृत मुअसं-933/19 धारा 147,148,149,307,323,504,506 भादवि व मुअसं-781/19 धारा 307,504 भादवि में वांछित चल रहे थे। अभियुक्त सलमान थाना सिकन्द्राबाद का टाॅप-10 अपराधी भी है। दोनो अभियुक्तो के विरूद्ध विभिन्न थानो पर करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता-*
1. सलमान पुत्र मौ0 हनीफ निवासी मौ0 रिसालदारान थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर।
2.  इरफान पुत्र कल्लू निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी-*
1. 02 तंमचे 315 बोर 04 जिन्दा कारतूस।
  अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-961 व 962/19 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।