Sunday, November 24, 2019

महिला हिंसा पर उतनी रोक नहीं लगी है जितनी आवश्यक है :- भावना शर्मा

महिला सशक्तिकरण के लिए आज बहुत सी बातें हो रही है बहुत से कार्यक्रम सरकार चला रहीं हैं। उसके उपरांत भी महिला हिंसा पर उतनी रोक नहीं लगी है जितनी आवश्यक है।
आर्थिक दृष्टि से पिछड़े तथा मध्यमवर्गीय परिवरों की महिलाओं के साथआज भी बहुत ही ज्यादा हिंसा देखने को मिलती है शिक्षा और जागरूकता के अभाव में वो इसे सहने पर मजबूर हैं। 
इसके लिए आवश्यक है कि सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से सरकार को महिला अधिकार के प्रशिक्षण उन्हें दिलाये जायें उन्हें जागरूक किया जाये। मैं और मेरी संस्था पंख हौसलों की उड़ान  इस कार्य के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेगी।


-              --भावना शर्मा, अध्यक्ष  पंख हौसलों की उड़ान